Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव में दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। उक्त थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव के जुगनू व सूरज कुमार में रास्ते का पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार को दोपहर में इसी रास्ते के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी होते-होते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी एक पक्ष ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट फटकार कर समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। थाने के उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में यदि लिखित तहरीर मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।