Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए वैठक संपन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए वैठक संपन्न

जौनपुर धारा, गोरखपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में एवं माननीय अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार-एकादश की अध्यक्षता में आज दिनांक 07.01.2023 को 04.40 बजे विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में माननीय अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार-एकादश के साथ ही साथ जय प्रकाश, विशेष न्यायाधीश(एस0सी0/एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी, रामकृपाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय तथा बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहें। विशेष न्यायाधीश(एस0सी0/एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को उक्त लोक में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित बैंक अधिकारियों को उक्त लोक अदालत का व्यापक स्तर पर ग्रामीण अंचलों में भी प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देशित किया गय जिससे आम जनमानस अपने वादा का उक्त लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कर, लाभान्वित हो सके। यह जानकारी रामकृपाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गई।