Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराय ब्रदर्स ने हरिद्वार में कंपनी खोल लोगों को रोजगार से जोड़ा

राय ब्रदर्स ने हरिद्वार में कंपनी खोल लोगों को रोजगार से जोड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के मुफ्तीगंज ब्लाक के रामपुर निवासी अजय राय, अतुल राय और अमित राय ने हरिद्वार में अपनी एक कंपनी एमफी प्लास्टो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खोलकर तमाम लोगों को रोजगार से जोड़कर बेहतर काम करते हुए क्षेत्र के साथ ही जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। इस कंपनी में इलेक्ट्रिक सामान का निर्माण किया जाता है। कंपनी ग्रेटर नोएडा में स्टाल खोल रखी है। यह कंपनी वर्ल्ड लेबल पर काम कर रही है। क्षेत्र के तमाम लोग रोजगार पाकर परिवार में खुश नजर आते है। कम्पनी के प्रबंधक मुन्ना राय व अतुल राय कर्मचारियों को हर सम्भव मदद भी करते रहते है। जिससे लोग अपने को गौरवान्वित महसूस करते है। क्षेत्र के सामाजिक कार्य में भी हमेशा इनका योगदान रहता है। गरीब, बेबस, लाचार एवं असहायों की सहायता करना इनका प्रमुख लक्ष्य रहा है।