Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशरात में प्रेमिका के साथ था यूपी पुलिस का सिपाही

रात में प्रेमिका के साथ था यूपी पुलिस का सिपाही

आगरा पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के एक युवती से संबंध हो गए। वो अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर पर रात को रुकता था। घटना की जानकारी घर वाली को हो गई, जिसके बाद वो जासूसी करने लगी। शनिवार रात को भी पति प्रेमिका के पास आया था। इसकी जानकारी पर प्रेमिका भी पीछा करते हुए पहुंच गई। उसने पहले थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी।  वह टेडी बगिया क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया तो सिपाही और उसकी प्रेमिका आए। पत्नी को बाहर खड़ा हुआ देखकर सिपाही के होश उड़ गए। सिपाही और उसकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट होने लगी। पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी पीट दिया। थाना पुलिस सिपाही को थाने ले आई है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पति ने पुलिस को बताया कि पति  जो अपनी प्रेमिका के साथ चोरी छिपे रह रहा था।  इसकी जानकारी उसको लग गई। आरोप लगाया कि वो लंबे समय से सिपाही का उत्पीड़न झेल रही थी। पति जब भी बाहर रहता था, वह यही बताता था कि वह स्पेशल टीम में तैनात है। इस कारण उसे टास्क पर जाना पड़ता है। मगर, पति की बातों पर पत्नी को शक हो गया। उसकी जासूसी करने लगी। एक दिन उसे पता चल गया कि पति प्रेमिका से मिलने जाता है। उसने पति को घेरने की योजना बनाई।

शनिवार को पति के प्रेमिका के पास आने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद सारी घटना बताई। उसका साथ देने के लिए फोर्स रवाना हुआ। दरवाजा खटखटाया तो उसकी प्रेमिका ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद पत्नी घर मे घुस गई। सिपाही को अंदर देखकर वह आपा खो बैठी और उसमें दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा होने लगा। वहीं मौके पर मौजूद थाना पुलिस के साथ भी सिपाही ने अभद्रता कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।