जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत सलारपुर और बराईकला, बरसठी की ग्राम पंचायत गोरापट्टी और परियत, मछलीशहर की ग्राम पंचायत नदान और रामपुर सवाई, महराजगंज की ग्राम पंचायत केवटली और राजापुर, बदलापुर के ग्राम पंचायत रैभानीपुर और रुपचन्दपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत गुरदौली और बडउर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खंड करंजाकला के ग्रामसभा मिल्कोपुर में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर चर्चा किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाभी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
राज्यमंत्री ने वितरित की प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी

Previous article
Next article

