― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजस्व कर्मियों पर पथराव मामले में साजिश कर्ता सहित 35 के खिलाफ...

राजस्व कर्मियों पर पथराव मामले में साजिश कर्ता सहित 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • तीन साजिशकर्ता,12 ज्ञात, 20 अज्ञात व 8 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • भूलनडीह में पैमाइश को गई टीम पर हुआ था हमला

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में शुक्रवार की शाम जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर साजिश के तहत किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार हुसैन अहमद की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आठ को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मुकदमें में तीन साजिशकर्ता, बारह ज्ञात व बीस अज्ञात है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया। नायब तहसीलदार द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने साजिशकर्ता के आरोप में भुलनडीह गांव निवासी दुर्गा यादव पुत्र संपत, उनकी पत्नी लीला देवी व दामाद प्रशांत यादव उचौरी, खानपुर, गाजीपुर इसके अलावा कैलाश पुत्र श्रवण निवासी कछवन, कमलेश गौतम पुत्र सतिराम व महेंद्र गौतम पुत्र श्रीनाथ निवासी अटहरपार, सुरेंद्र राम पुत्र रामराज निवासी रेहारी, प्रीति शिबू पुत्री दुर्गा यादव, मनीष यादव पुत्र दुर्गा, जय प्रकाश यादव पुत्र संपत, अभिषेक यादव पुत्र जय प्रकाश,विजय मौर्य पुत्र रामलाल निवासी भुलनडीह,सोनू यादव पुत्र राजनाथ निवासी गाजीपुर, रजनीश पुत्र विजय प्रताप व विजय प्रताप पुत्र जयराम निवासी खुज्झी व बीस अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147,148,149,332,333,353,336,323,504,506,307,324,427,34/34,120B के तहत मुकदमा दर्ज कर महेन्द्र गौतम, कमलेश गौतम, जय प्रकाश यादव, अभिषेक यादव, सोनू यादव, विजय मौर्य, रजनीश व विजय प्रताप को दबिश देकर रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया।

राजस्व कर्मियों ने की पैमाइश, तैनात रही फोर्स

जौनपुर धारा, जौनपुर। भुलनडीह गांव स्थित यीशु मसीह प्रार्थना स्थल की पैमाइश नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आई राजस्व विभाग की टीम ने की। विद्युत विभाग के जेई ने भी विद्युत कनेक्शन के लोड की जांच की जिसमें अनियमितता मिली। इस दौरान केराकत सर्किल के चार थानों के अलावा मड़ियाहूं कोतवाली, महिला थाना जौनपुर के साथ एक ट्रक पीएसी तैनात थी। भुलनडीह गांव स्थित यीशु मसीह प्रार्थना स्थल पर बने हाल को ग्राम समाज की भूमि में निर्मित होने की उच्च स्तर पर शिकायत की गई थी। शिकायत के निवारण के लिए राजस्व कर्मियों की टीम पैमाइश के लिए शुक्रवार को गई थी। प्रार्थना सभा हाल का ताला बंद होने पर नापी नहीं हो पाई।  टीम वापस लौट रही थी रास्ते में दो दर्जन की संख्या में मुंह बांधे बाइक से आए अनुयायियों ने पथराव कर दिया। जिससे वाहन का शीशा टूटने के साथ चालक व राजस्व कर्मी घायल हो गए। उक्त प्रकरण में 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुनः पैमाइश करने लिए नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अमित सरोज के नेतृत्व में कानूनगो शिव मूरत मौर्य, लेखपाल अरविंद पाल व अन्य लेखपाल पहुंचे और पैमाइश की। जेई विद्युत विभाग गजानन्द ने कनेक्शन की जांच की तो अनियमितता मिली। इस सम्बंध में एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि पैमाइश की गई है। निर्माण कार्य ग्राम समाज की भूमि पर पाई जाएंगी तो विधिक कार्रवाई कर ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल केराकत राम जनम यादव, कोतवाल मड़ियाहूं विजय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विनय मिश्रा, जलालपुर राजेश यादव, जफराबाद एके चौबे, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह सहित एक ट्रक पीएसी तैनात थी।

Share Now...