Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीसीएम से कंटेनर टकराया, युवक की मौत

डीसीएम से कंटेनर टकराया, युवक की मौत

फत्तूपुर गांव में फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा

जौनपुर धारा, बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शुक्रवार की रात एक डीसीएम ट्रक के पीछे कंटेनर की जोरदार टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। डीसीएम वाराणसी से लखनऊ की तरफ प्लाईउड लादकर जा रही थी। जैसे ही फत्तूपुर गांव में पीली नदी पुल के पास पहुंची थी कि पीछे से जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते डीसीएम डिवाइडर को तोड़ते हुए दोनों लेन के बीच में जाकर फंस गई। दोनों वाहनों के चालक और खलासी का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर लोगों ने डीसीएम ट्रक के ऊपर एक युवक को मृत पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ट्रक का चालक है या खलासी इसका पता नहीं लग सका है।