Tu Jhoothi Main Makkaar Release Date Preponed : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर फैंस खासा एर्साइटेड हैं. वहीं, दोनों स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं. आए दिन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के फिल्म प्रमोशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच खबर आई है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज को डेट में बदलाव किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म को पहले 8 मार्च को रिलीज करने वाले थे. अब खबर है कि फिल्म 7 मार्च को रिलीज करने की प्लानिंग हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि होली के त्योहार के चलते ये चेंज किया जा रहा है. मेकर्स का कहना है कि होली की 7 मार्च की छुट्टी का फायदा वे फिल्म को पहुंचाना चाहते हैं. इसलिए फिल्म को 8 मार्च की बजाय 7 मार्च को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई रिलीज के बदलाव को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेट नहीं की गई है. लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं. फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसके कुछ गाने भी आउट हो चुके हैं, जिन्हें फैंस का अच्छा रिसपॉन्स मिला है.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रणबीर-श्रद्धा स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज डेट में किया गया बदलाव


