पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में पांच साल पहले फ्री में काम किया था. अब उनका नाम फिल्म बेचने के लिए किया जा रहा है. एक फिल्म आ रही है Azamgarh. Pankaj Tripathi इस फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सोच रहे हैं. क्योंकि उनके नाम पर इस फिल्म को प्रमोट किया जा रहा. जबकि फिल्म में उन्होंने सिर्फ कैमियो किया है. उन्हें बताए बिना इस फिल्म को रिलीज़ करने की तैयारी कर ली गई. और उनका नाम लेकर ही इसे प्रचारित किया जा रहा है. पंकज ने इस मामले में लीगल रास्ता पकड़ा है. उन्होंने मेकर्स से कहलवा दिया है कि अगर उन्होंने उनका नाम इस्तेमाल करना बंद नहीं किया, तो कोर्ट केस के लिए तैयार रहें. फिल्ममेकर हैं कमलेश मिश्रा. उन्होंने ‘आज़मगढ़’ नाम की फिल्म डायरेक्ट की है. असल घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म आतंकवाद के मसले पर बात करती है. फिल्म के पोस्टर पर पंकज त्रिपाठी भी नज़र आ रहे हैं. इसमें उन्होंने एक मौलवी का रोल किया है. जो नौजवानों को आतंकवाद की तरफ धकेलने का काम करता है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी को सड़क पर लगीं फिल्म की होर्डिंग्स देखकर रिलीज़ के बारे में पता चला. जब उन्हें पता चला कि मेकर्स इसे प्रमोट करने के लिए उनका नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वो खिसिया गए. क्योंकि उन्होंने पांच साल पहले काम किया था. इसके लिए उन्होंने तीन दिन की शूटिंग की थी. वो भी फ्री में. मगर फिल्म तब रिलीज़ नहीं हो पाई थी. बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी ‘ओह माय गॉड 2’ में लीड रोल कर रहे हैं. जब वो अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म कर रहे हैं, तब ऐसी किसी फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ना ठीक नहीं है. वो भी तब जब फिल्म में उनका एकदम छोटा सा रोल है. बावजूद इसके उनकी फोटो फिल्म के पोस्टर पर चस्पा कर दी गई है. जो कि उन्हें सही नहीं लगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पंकज इस तरह की सस्ती पब्लिसिटी नहीं चाहते. पंकज सिर्फ इतना चाहते हैं कि ‘आज़मगढ़’ के मेकर्स उनका नाम लेकर फिल्म को प्रमोट न करें. वरना वो उनके खिलाफ लीग एक्शन लेने को मजबूर हो जाएंगे. ‘आज़मगढ़’ डेढ़ घंटे की फिल्म है. इसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि आज़मगढ़ में रहने वाला हर व्यक्ति आतंकवादी नहीं है. इसे Mask TV नाम के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है. फिल्म में अनुज शर्मा ने लीड रोल किया है. जो पढ़ा-लिखा होने के बावजूद आतंकवाद का रास्ता पकड़ लेता है.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
‘आज़मगढ़’ के मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी को पोस्टर पर छापा, अब होगी कानूनी कार्रवाई


