Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2024 को लेकर अहम सूचना है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. बोर्ड ने नया नोटिस कर इसकी जानकारी दी. जिसके अनुसार अब 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 10 सितंबर 2023 रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे. वहीं 10 सितंबर 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करने पर परीक्षा शुल्क चालान के साथ प्रति छात्र 100 रुपए विलंब शुल्क कोषागार में जमा कराना होगा. इसके अलावा 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के एडवांस रजिस्ट्रेशन भी 10 सितंबर तक कराए जा सकते हैं. इन कक्षाओं के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹50 चालान के माध्यम से कोषागार में जमा होंगे. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरण चेक किए जा सकेंगे.

कर सकेंगे संशोधन
रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उसमें संशोधन का मौका भी दिया जाएगा. छात्र 14 सितंबर से 20 सितंबर तक डिटेल्स में संशोधन कर सकेंगे. लेकिन इस दौरान किसी छात्र का नया विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा. इसके बाद 30 सितंबर तक संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को डीआईओएस के माध्यम से भेजी जाएगी. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन बातों की जानकारी दी.