जौनपुर धारा, जौनपुर। मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा नीत सरकार के पूरे हुए नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों की जानकारी आम जनता को देने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमों द्वारा जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ तिलकधारी सिंह महाविद्यालय से किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बाइक यात्रा नगर मंडल से शुरू होकर प्रत्येक मंडल में जाएगी। टीडी कालेज से शुरू होकर जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा से होते हुए शाही किला वहां से कोतवाली चौराहा, कुत्तुपुर से होते हुये खेतासराय पहुंची जहां पर कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेगे। उसके बाद यात्रा कल सुबह शाहगंज के लिये प्रस्थान करेगी जो बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज मंडल में विश्राम करेगी। उसके उपरांत 19 तारीख को मुंगराबादशाहपुर होते हुये सिकरारा होते हुये पार्टी कार्यालय पर समाप्त होगी। रैली में शामिल कार्यकर्ता जिले के विभिन्न मण्डलों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
― Advertisement ―
Akshaya Tritiya: जौनपुर के ज्वेलरी बाजार में जबरदस्त खरीदारी, गहना कोठी से कनिष्क तक उमड़ी भीड़
जौनपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जौनपुर का सर्राफा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर के...
युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा निकाल बतायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

Previous article


