Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलेखपालों ने उठाई मंडलीय स्थानांतरण की मांग, सौंपा ज्ञापन

लेखपालों ने उठाई मंडलीय स्थानांतरण की मांग, सौंपा ज्ञापन

  • समाधान दिवस के बाद प्रमुख सचिव को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। लेखपाल संघ की तहसील इकाई के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव और मंत्री राहुल पटेल के नेतृत्व में लेखपालों ने मंडलीय स्थानानांतरण की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा। लेखपालों की मांग है कि बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की भांति उनका भी स्थानांतरण किया जाय। स्थानांतरण न होने के कारण लेखपाल अपने बीमार परिजन की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र से काफी दूर तैनात रहने के कारण शादी विवाह नहीं हो पा रहा है और जिनका हो गया है वे परिवार के साथ नहीं रह पा रहे है। 2019 के बाद से स्थानांतरण नहीं हुआ है। लगभग डेढ़ से दो हजार लेखपाल स्थानांतरण की प्रतिक्षा कर रहे हैं। ज्ञापन में तत्काल मंडलीय स्तर पर तबादला करने की मांग की गई है। इस मौके पर लालचंद्र श्रीवास्तव, जयशंकर यादव, संदीप दूबे समेत अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।