जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। घर वालों से किसी बात से क्षुब्ध युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के काछीडीह गांव में सोमवार को सुबह करीब 8 बजे घर वालों से किसी बात से क्षुब्ध युवक सचिन सिंह पुत्र तरुण कुमार सिंह (26) ने घर के एक कमरे में चुल्ले के सहारे झूल गया। कुछ देर में परिजन किसी काम से घर में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सचिन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हादसे को देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव को नीचे उतारा फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। लोगो के अनुसार वर्तमान समय में इसकी पत्नी मायके में थी। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Previous article


