Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की बेटी ने कुश्ती में बढ़ाया मान

जौनपुर की बेटी ने कुश्ती में बढ़ाया मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। किसने कहा कि किस्मत से ही कामयाबी मिलती है, बेटियों में इतना दम होता है कि मंजिलें भी झुका सकती हैं। थोड़ा धैर्य करो मेहनत अभी जारी है, मंजिल तक पहुंचने के लिए बेटियों की बारी है… इसको चरितार्थ करते हुए कुश्ती में जनपद का मान बढ़ाने वाली बेटी आस्था आनंद सिंह ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए, स्टेट चैम्पियनशिप 2023 गोरखपुर में चल रही प्रतियोगिता में अन्डर 15 भार वर्ग 62 केजी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर दिया। आगे भविष्य में  62 केजी भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व हिन्दुस्तान में करेगी। आस्था ने अपनी कामयाबी का श्रेय माँ मेनका सिंह क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा काशी, माधवानन्द सिंह को दिया जो खुद महिलाओं और बच्चियों के लिए एक प्रेरणा है। आस्था ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि अपनी बेटी को आशीर्वाद देकर इनका उत्साह वर्धन करे जिससे ये भविष्य में हिन्दुस्तान में अपने प्रदेश, जिले, गाँव, परिवार और अपने स्नेही जनों का मान बढ़ा सके।