Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद जी

युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद जी

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी चित्रांशों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभा में उपस्थित कायस्थ बंधुओ ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी का संपूर्ण जीवन मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने आधुनिक विश्व को सत्य, शाश्वत, महान सनातन धर्म एवं संस्कृति से परिचय कराने वाले युवा संन्यासी अद्वितीय चिंतक, भारतीय मेधा के अप्रतिम प्रतिमान युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग प्रवर्तक महान विचारक थे सभा में श्रीकांत श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रकाश सुभाष चंद्र, अश्विनी अस्थाना (संतोष), अवनीश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।