Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरयात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी दो दर्जन दर्शनार्थी घायल

यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी दो दर्जन दर्शनार्थी घायल

  • घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित त्रिलोचन बाजार के पास स्थित भवनाथपुर ग्राम में एनएच 56 वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर देर रात लगभग 1.30 बजे अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खाई में पलटने से लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। बस पलटते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार होने लगी। दुर्घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँच कर रेसक्यू करते हुए घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है।

मिली खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के जनपद शिप्रा (शिवपुरी) से बस संख्या यूपी 82 टी 9724 से बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आये थे बाबा का दर्शन पूजन करके रात लगभग 12 बजे अयोध्या श्रीराम के दर्शन हेतु निकले थे। घटनास्थल त्रिलोचन बाजार के पास भवनाथपुर लगभग डेढ़ बजे रात को पहुंचे थे कि बस चालक की लापरवाही से बस पलट गई और सड़क के किनारे नीचे चली गयी। बस में कुल 63 यात्री सवार होना बताये जा रहे है। इस दुर्घटना में लगभग दो दर्जन दर्शनार्थी यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना जलालपुर की पुलिस और खुद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँचे और 108 एम्बुलेंस की मदत से घायलो को उपचार के लिए रेहटी सीएचसी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 19 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि 06 का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा है। सभी दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन करने के बाद रामेश्वरम जाने वाले थे। लेकिन रास्ते में घटित दुर्घटना के कारण यात्रा स्थगित होने की खबर है। भगवान के पूजन अर्चन के लिए निकली बस का पलटना चर्चा का बिषय है।

डॉक्टर की सूझबूझ से घायल श्रद्धालुओं का तत्काल हुआ इलाज

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने के बाद घायल श्रद्धालु चीखने चिल्लाने लगे चारों तरफ चीख पुकार की आवाज गूंजने लगी। खून से लथपथ श्रद्धालुओं  की शरीर इलाज के लिए तड़पने लगी। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण  एक साथ सभी  घायलों का इलाज जल्द  होना संभव नहीं था।  इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के अधिक्षक  डाक्टर आलोक सिंह ने सूझबूझ से कम लिया और क्षेत्र में स्थित सभी प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर को फोन कराकर बुला लिया जिससे  घायल  सभी श्रद्धालुओं का इलाज तत्काल हो गया।