Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, दिखाई दिए खिले हुए चेहरे

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, दिखाई दिए खिले हुए चेहरे

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सोमवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक इण्टरमीडिएट हिन्दी विषय का पेपर हुआ। प्रश्न पत्र में आसान प्रश्न पूछे जाने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। बुधवार को हाई स्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। सीबीएसई बोर्ड निरीक्षक अरविन्द तिवारी मुंगरा बादशाहपुर के द्विवेदी पैराडाइज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू रही। केंद्र व्यवस्थापक मनीष मिश्रा ने बताया सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में 288 तथा हाई स्कूल में 509 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। हिंदी की परीक्षा में सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, न्यू आइडियल कान्वेंट स्कूल, सीएसडी इंटरनेशनल, नेशनल एकेडमी व एमकेडी पब्लिक स्कूल मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के छात्र और छात्राएं सम्मिलित हुई। कुल छात्रों की संख्या 266 थी। परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय छात्रों ने बताया कि हिन्दी का पेपर आसान प्रश्न होने के नाते काफी बच्चे समय से पहले प्रश्न पत्र लिख चुके थे।