Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरयातायात नियमों का पालन न करने वाले 204 वाहनों का चालान

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 204 वाहनों का चालान

  • यातायात नियमों का पालन करने के लिए डॉ.रिजवी लर्नर्स अकैडमी में छात्र–छात्राओं को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला व सभी यातायात अधिकारियों द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को रिजवी लरनस एकेडमी में जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व यातायात नियमों के पालन नही करनें पर, सड़क सुरक्षा, बिना हेल्मेट व सिटबेल्ट के वाहन चलाने पर होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करते हुए उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी। जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। पांच टैक्टर ट्रालीयों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाया गया व तीन चार पहिया वाहनो की काली फिल्म भी हटाई गई। यातायात नियमों के उलंघन में 204 वाहनों का चालान काटा गया और  3,13,500 राजस्व वसूली की गई। चेकिंग की कार्यवाही देखते हुए वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।