― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरकार एसेसरीज के शोरूम में लगी भीषण आग, 30 लाख की क्षति

कार एसेसरीज के शोरूम में लगी भीषण आग, 30 लाख की क्षति

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहा के पास कीर्ति कुंज मारुति कार एजेंसी के सामने स्थित कार एसेसरीज के शो-रूम में गुरुवार की आधी रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। अग्निशमन दस्ता घंटो अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा सका। तब तक 30 लाख रुपये मूल्य के सामान आग में खाक हो चुके थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद राशिद की शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर मारुति एजेंसी के सामने आरके कार एसेसरीज शो-रूम है। मोहम्मद राशिद रोजाना की तरह गुरुवार की रात शो-रूम बंद कर घर चले गए। करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने शो-रूम से धुआं निकलते देख मोबाइल पर मोहम्मद राशिद को सूचना दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। तब तक आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह दस्ते के साथ पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। आग अगल-बगल के भी दो दुकानों को अपनी जद में ले चुकी थी। घंटों अथक प्रयास कर शुक्रवार की भोर में दस्ता आग पर काबू पा सका। मोहम्मद राशिद के अनुसार तब तक 30 लाख रुपये मूल्य के कार के आउटडोर, इनडोर, इंटीरियर डेकोरेट के सामान खाक हो चुके थे। शो-रूम में लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी आग में नष्ट हो गया। इसके कारण किस कारण से आग लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। मोहम्मद राशिद ने आशंका जताई कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी। उन्होंने थाने में दी गई तहरीर में भी आग लगने का कारण संयोगवश दिखाया है।

Share Now...