जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जंघई-मुंगराबादशाहपुर रोड के सेमरी गांव में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गरियांव निवासी रामनरेश विश्वकर्मा (72) की जंघई में लोहार की दुकान है। वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी दुकान खोलने साइकिल से जंघई आ रहे थे। अभी वे सेमरी स्थित छोटू शर्मा के घर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मीरगंज के जंघई पुलिस चौकी प्रभारी राम विलास ने बिना नम्बर की बाइक को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मोटरसाइकिल से टकराकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत


