जौनपुर धारा, जौनपुर। रामनगर विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मछलीशहर के सांसद बी.पी.सरोज ने घर घर जाकर एक एक चुटकी मिट्टी व अक्षत का संग्रह किया। सांसद ने क्षेत्र के भटवार, बर्राह पसियाही खुर्द आदि गांवों में घर घर जाकर प्रत्येक परिवार से अमृत कलश में एक एक चुटकी मिट्टी व अक्षत का संग्रह किया। इस अभियान में महिलाओं, किसानों, नौजवानों, गरीब और किसानों, समाज के प्रबुद्ध लोगो ने चढ़ बढ कर भागीदारी किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि यह मिट्टी देश के अमर शहीदों और बीर सैनिकों के स्मृति में याद के लिए संग्रहित किया जा रहा है और भारत देश के प्रत्येक भू-भाग से संग्रहित मिट्टी सदैव हमे बीर जवानों की स्मृति और याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के नाम से प्रत्येक गांव में शिलापट्ट लगाया जायेगा। अमृत सरोवर व स्कूल या पंचायत भवन कार्यालय के अगल बगल में 75 पौधे भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृज नारायण दुबे ने पंच प्रण संकल्प सभी लोगों को खड़ाकर पढ़कर सुनाया एवं दोहराया गया। बता दें कि कार्यक्रम को शुभारम्भ से पहले खण्ड विकास अधिकारी रामनगर अभिनव सरोज ने पुष्प कुछ देकर सांसद का सम्मान किया। वहीं पर गाजे बाजे के साथ सबसे पहले जगरनाथ राजभर के घर-से मिट्टी व चावल लेते हुए प्रत्येक घर घर सांसद व अन्य पदाधिकारी घूम कर अक्षत व मिट्टी संग्रहण किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, सुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, चंद्रप्रकाश सिंह ‘पप्पू, मोहन राजभर मण्डल अध्यक्ष, विजय कुमार पटेल, बृजनारायण दुबे, जिला उपाध्यक्ष लुट्टुर सिंह, राकेश पटेल, मनोज यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, दयाशंकर सिंह पूर्व प्रधान, राजेश कुमार राजू पाण्डेय, राजकृष्ण शर्मा बब्बू, हीरालाल पाण्डेय, विष्णुप्रिया ग्राम विकास अधिकारी, दयाशंकर मिश्र, कृष्ण चन्द्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी उदरेज पटेल सहित तमाम सम्मानित लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
मेरा माटी,मेरा देश अभियान के तहत सांसद ने किया जनसंपर्क



