Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को पर्यावरण क्लब ने दी...

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को पर्यावरण क्लब ने दी श्रद्धांजली

जौनपुर धारा,मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब एवं संयुक्त व्यापार समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की माता जी को गढ़ रोड स्थित सात फेरे स्टोरेंट पर दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहा माताजी के द्वारा किया गया संघर्ष हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा है। माताजी के आदर्शों का अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल  ने कहां माताजी जाते जाते हम सभी देशवासियों को बहुत बड़ा संदेश दे गई हैं,जीवन जियो शुद्धि से काम करो बुद्धि से। इस संकल्प को चरितार्थ करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है, आदरणीय माता जी इतिहास में अमर रहेंगी। इस मौके पर आयुष गोयल, पीयूष गोयल, नवीन अग्रवाल, विपुल सिंघल, वरुण गोयल, आरके गोयल, अनुज त्यागी, मदन, विवेक गुप्ता, मयंक तिवारी, मदनलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।