Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमीरपुर के 102 छात्रों को कुलपति ने दिया शिक्षण किट

मीरपुर के 102 छात्रों को कुलपति ने दिया शिक्षण किट

  • प्राथमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा
  • बच्चों को शील्ड देकर किया गया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रतिभा कभी भी किसी की मोहताज नहीं होती है। यह लोगों में मिथक धारणा है। अच्छे विद्यालयो में ही अच्छी शिक्षा मिल सकती है। प्रतिभावान छात्र कहीं भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं। क्योंकी कहावत ही है होनहार वीरवान के होत चिकनी पात। उक्त बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में आयोजित समारोह में आये हुए लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से विद्यालय के 102 छात्र-छात्राओं को शिक्षण किट वितरित किया। इसमें बैग, पुस्तक, कापी, कलम, रबड़, पेंसिल, कटर इत्यादि पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित सामग्री थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुचे बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय मीरपुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि नामांकन के मामले में प्राथमिक विद्यालय मीरपुर सबसे टॉप पर है। यह अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से आये हुए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलपति ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह व उनके स्टाफ की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. राकेश  कुमार यादव, मुकेश सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव, कमलेश यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, उमेश मिश्रा, अंजना सिंह, राजू सिंह, प्रवीण सिंह, मंजूलता, सुनीता यादव, आमिल जैदी आदि मौजूद रहे।