Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'मिस्टर एंड मिसेज माही' को मिली नई रिलीज डेट

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को मिली नई रिलीज डेट

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर निर्देशक शरण शर्मा की अपकमिंग मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। क?ण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनने वाली इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। इस फिल्म को पहले 19 अप्रैल 2024 के दिन रिलीज किया जाना था। मगर अब रिलीज के महज चंद दिन पहले ही निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। अब राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। निर्माता करण जौहर ने हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आई फिल्ममेकर करण जौहर की लेटेस्ट पोस्ट में एक पोस्टर के साथ बताया गया है कि ये मूवी अब 31 मई को रिलीज होगी। फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर लिखा, ‘कुछ फिल्में सिर्फ कहानी से ज्यादा होती हैं। वो सेल्युलाइड लव से भी ज्यादा खास होती हैं। वो दर्शकों से सपनों के बारे में बात करती हैं। और कितनी ही बार ऐसे लोग आपके करीब आते हैं जो आपके सपनों के बीच में आ जाते हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही हमारे दिल के बेहद करीब है और हम सोमवार के दिन आपके साथ इसका कैंपेन डिजाइन शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इस वक्त हमारे पास एक रिलीज डेट है। 31 मई 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।’ करण जौहर की ये पोस्टर आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि ये दूसरी बार होगा जब दोनों सितारे साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों सितारों ने साल 2021 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी मूवी रूही आफजान में साथ काम किया था। हालांकि ये मूवी उस वक्त सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर सकी थी। मगर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने जरूर पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये जोड़ी दूसरी बार सिल्वर स्क्रीन पर कमाल कर सकेगी। इस फिल्म को जी स्टूडियो ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ को-प्रोड्यूस किया है।