Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeमनोरंजनभीड़ में तमन्ना भाटिया को प्रोटेक्ट करते नजर आए विजय वर्मा

भीड़ में तमन्ना भाटिया को प्रोटेक्ट करते नजर आए विजय वर्मा

एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर एक साथ नजर आते हैं और पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को लेकर आए दिन कयासबाजी होती है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस बात को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। फिलहाल, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए हैं। दोनों को देखते ही पैपराजी के कैमरे एक्टिव हो गए है और वहां पर तमाम लोग पहुंच गए। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय वर्मा भीड़ के बीच तमन्ना भाटिया को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार्स विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। फिलहाल, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक बार फिर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए और दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय वर्मा अपनी कथित गर्लफ्रेंड को भीड़ के बीच प्रोटेक्ट करते नजर आए। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ये मस्त जोड़ी है।’ एक फैन ने लिखा है, ‘दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।’ एक फैन ने लिखा है, ‘शादी कर लो दोनों।