Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमारुति कार की चपेट में आया कोचिंग से घर लौट रहा छात्र

मारुति कार की चपेट में आया कोचिंग से घर लौट रहा छात्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास रविवार की सुबह कोचिंग से वापस घर लौट रहा छात्र मारुति कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गदइयां गांव निवासी हर्ष कुमार सरोज पुत्र बांकेलाल सरोज 15वर्ष रविवार की सुबह नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से कोचिंग करके वापस घर जा रहा था।सुबह लगभग 9बजे वह जैसे ही जोगापुर नहर पुलिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रही एक मारुति कार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग उसी कार से अस्पताल के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार को चालक सहित हिरासत में ले लिया। मृतक के बड़े पिता राम आसरे की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।