Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमारपीट व रास्ता जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज

मारपीट व रास्ता जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर।  मुरादगंज तिराहा के पास स्थित एक हास्पिटल में मंगलवार की रात महिला मरीज की मौत के बाद मारपीट व रास्ता जाम करने के मामले में लाइन बाजार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें हास्पिटल संचालक डा. राहुल श्रीवास्तव समेत लगभग 40 डाक्टरों व सहयोगियों को आरोपित किया गया है। मालूम हो कि हास्पिटल में ब्रेन हैमरेज के बाद उपचार के लिए लाई गई सिकरारा के सिकंदरा गांव की ऊषा देवी पत्नी रमाकांत यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। डा. राहुल श्रीवास्तव व हास्पिटल स्टाफ से मारपीट व तोड़फोड़ हुई थी। आक्रोशित डाक्टरों ने रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के मय फोर्स पहुंचकर समझाने-बुझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद रास्ता जाम समाप्त हो सका था। एसआइ गोपालजी तिवारी ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि ऊषा देवी की मौत के बाद अस्पताल की फीस आदि को लेकर स्वजन ने चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारी के साथ कहासुनी और हाथापाई की गई। पुलिस के समझाने-बुझाने पर स्वजन शव लेकर चले गए। इसके बाद मधुरम अस्पताल के डा. राहुल श्रीवास्तव व अन्य कर्मियों ने फोन कर आसपास के डाक्टरों व अन्य 30-40 लोगों को बुलाकर जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को हास्पिटल के सामने भीड़ लगाकर जाम कर दिया। वाहन निकालने का प्रयास करने वालों से हाथापाई की गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बीमार लोगों को ले जा रही एंबुलेंस व सवारी गाड़ियों में सवार बच्चे व महिलाएं भयभीत हो गईं। रास्ता जाम करने वालों ने लोक व्यवस्था भंग कर दी। काफी समझाने पर भी रास्ता जाम खत्म नहीं किया गया तो आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाने पर व काफी प्रयास करने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।