― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • फिलिंग स्टेशन पर मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रामसभा के पित्तुपुर समशेर फिलिंग स्टेशन पर 9 अक्टूबर सोमवार को शाम पांच बजे बाइक में पेट्रोल भराने पहुंचे युवको के उपर सेल्समैनो से सवा लाख की छिनैती का आरोप लगाते हुए सेल्समैनो से मारपीट व जान से मारने के धमकी पर पेट्रोल पम्प मालिक समशेर कुमार ने मंगलवार को चार लोगो के खिलाफ तहरीर दिया।इस सम्बन्ध में थाना के उपनिरीक्षक रमाशंकर पान्डेय ने बताया कि सवा लाख की छिनैती का आरोप गलत है। लेकिन मारपीट व जान से मारने की धमकी पर चार लोगो के खिलाफ गद्दोपुर निवासी माता प्रसाद राय, शिवम राय, सत्यम राय और आदर्श राय के उपर धारा 384,323,504,506,और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितो की तलास कर रही है।

  • अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन तीन गंभीर घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर फोरलेन किनारे अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन पलट गई। वहीं पिकअप वाहन पर सवार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गाँव निवासी राजकमल तथा सोनपुर गाँव निवासी अजय और रमेश तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अजय की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • राष्ट्रीय लोग अदालत 9 दिसम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिविल जज सी.डि./प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 09 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है।

  • करंट के चपेट आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। बूढ़ोपुर गांव में बुधवार शाम करंट के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी गिरधारी बिंद की पत्नी नन्हका 48 शाम तीन बजे के आसपास बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने गई थीं। इसी बीच किसी तरह करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं जिनमे से दो की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Now...