Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमाँ दुर्गा के मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

माँ दुर्गा के मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत धरौरा(नईबाजार) गाँव में कलकत्ता राज्य के अलग अलग जिले से चलकर आये मूर्तिकारों ने माँ दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में चार महीने से कार्य में जुटे हुए हैं। मूर्ति की पेंटिंग कर रहे कृष्णा कोले ने बताया कि हम लोग चार माह पहले से ही आकर हम लोग मूर्ति बनाने लगते हैं। फिर नवरात्रि बीत जाने के बाद हम सभी लोग अपने घर चले जाते है। आज भी लगातार नवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों व गाँवों में भी माँ दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करने वाली समितियों द्वारा की जा रही तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। वही मूर्तिकार माँ दुर्गा की मूर्ति को भव्य व अंतिम रुप देने में जुट गए हैं। साथ ही मूर्ति स्थापना के लिए समितियों की ओर से बुकिंग भी सप्ताह भर पूर्व से ही शुरू हो गयी है। इस वर्ष भी केराकत नगर में विभिन्न जगह जगह पर मूर्ति की स्थापना समितियों के द्वारा की जाती हैं। इसको लेकर मूर्तियों की एडवांस बुकिंग भी चल रही हैं। वही 15 अक्टुबर से ही हो रहे शारदीय नवरात्रि को अब 3 दिन ही शेस ही रह गये है। गाँव सहित नगर में पूजा पंडाल की तैयारी पण्डाल समितियों की तरफ से की जाती हैं। पण्डाल लगाने के साथ ही समितियों के लोगों की तरफ से झाकियां लगाने व निकालने की तैयारियां युद्ध स्तर की जा रही हैं। मूर्ति निर्मित मूर्तिकार कृष्णा कोले, मोहन पाल, कृष्णा राय, भोजेन पाल, तापोस सद्दा के तमाम लोग मौजूद रहे।