जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव में मामूली विवाद को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गयी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को मामूली विवाद के दौरान गाली गलौज के चलते पट्टीदारों ने 29 वर्षीय शहबाज पुत्र स्व. पीर मोहम्मद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दें इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
मारपीट में एक घायल

Next article


