जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन की तहसील इकाई की नरायनपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ डोभी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने कहा कि मीडिया के द्वारा जनसमस्याओं से संबंधित तथ्यात्मक रूप से जो खबरें प्रकाशित की जाती है उन खबरों के द्वारा संज्ञान में आयी समस्या का निराकरण करने में काफी मदद मिलती है। जिन समस्याओं की जानकारी अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं हो पाती उनकी मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिलती है। श्री तिवारी ने मीडिया कर्मियों का आह्वान किया कि जनसमस्याओं से संबंधित तथ्यात्मक खबरें अधिक से अधिक प्रकाशित करने का प्रयास करें जिससे समस्याओं का निराकरण किया जा सके। अध्यक्षता कर रहे यूनियन के तहसील अध्यक्ष डॉ. एसडी सिंह ने कहा कि जो भी खबरें प्रकाशित करने के लिए भेजें वो तथ्यपरक होनी चाहिए। खबरों में संतुलन हो। समाज में सजग प्रहरी की भांति अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करें। समाज में फैली विकृतियों से दूर रहने का प्रयास हर मीडिया कर्मी को करना चाहिए। महामंत्री रामनाथ यादव ने सदस्यता अभियान व यूनियन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यातिथि डॉ. तिवारी व समाजसेवी शैल कुमार सिंह का रामनाथ यादव व लाल साहब सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने किया। इस अवसर पर रामचन्दर यादव, सुशील यादव, सुरेश यादव, मिथलेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, डॉ. इंद्रजीत, राजेश सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जन समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाती है मीडिया -डॉ. तिवारी


