Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमां दक्षिणा काली मंदिर पर श्रृंगार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

मां दक्षिणा काली मंदिर पर श्रृंगार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री माँ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 28वॉं वार्षिक मूर्ति पूजा स्थापना दिवस एवं श्रृंगारोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां काली का भव्य श्रृंगार एवं मंदिर को विद्युत झालरों व फूल मालाओं से सजाया गया। जिसमें मां का रुप अलौकिक दिखाई दे रहा था। दक्षिणा काली माता का श्रृंगार का दर्शन-पूजन करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोग आए। मंदिर परिषद  में आसपास की महिलाओं ने आकर देवी गीत गाकर लोगों को भावविभेर कर दिया इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस  मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि मां काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति हैं। मां भक्तों के दुर्भाग्य का विनायश कर सौभाग्य का उदय कर देती हैं। कलयुग में मां काली के श्रृंगार का दर्शन-पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आए सभी लोगों का स्वागत सर्वेश सिंह सोनू व  धन्यवाद वन्देश सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर लालजी प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार, विकास ठाकुर आदि उपस्थित रहे।