Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह सम्मानित

  • दिल्ली में इंडियन अचीवर अवार्ड 2023 से नवाजा गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिल्ली में लाजपत भवन आडिटोरियम में मातृत्व दिवस के अवसर पर इंडियन अचीवर अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया। उर्वशी सिंह ने कहा कि इस सम्मान के पात्र हम अकेले नहीं है हमारे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्य है जो समय समय पर साथ कार्य करने में हौंसला बढ़ाते रहते हैं और पूरे दिल से साथ में खड़े रहते हैं। आज ये सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं। उर्वशी सिंह ने पूरे कोरोना महामारी में लोगों की मदद की है। किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती हैं। समय समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले दिसंबर में इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली मे भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में एक समारोह में भी उनको सम्मानित किया गया। जब कि स्वयं शारीरिक रूप से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज है। उर्वशी सिंह ने नीलिमा ठाकुर को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग तस्वीर ही दिखेगी।