Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमहेंद्र बने यूपी माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष

महेंद्र बने यूपी माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष

  • कहा, कर्मचारियों की समस्याओं का निदान ही प्राथमिकता

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव को बनाया गया। उन्हें काशी कृषक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह में पद एव गोपनीयत की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को निदान करवाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का प्रांतीय ग्रीष्मकालीन संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हरहुआ के कृषक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने जिले के जिलाध्यक्ष के मनोनयन घोषणा की जिसमें बृजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर में तैनात लिपिक महेंद्र कुमार यादव को जिले का जिलाध्यक्ष बनाया। मौके पर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनाrयता की शपथ दिलाई। मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गिरी, प्रदेश महामंत्री मुकेश सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह, मुकेश सिंह, शैलेश चौहान, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, वहीद अहमद, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, शेषनाथ पाल, राकेश कुमार, वेद प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।