Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरयोगाभ्यास को बनायें दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : डा. कमल

योगाभ्यास को बनायें दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : डा. कमल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास पुलिस लाइन आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर कमल ने हर घर तक योग को पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया गया की नियमित और निरन्तर योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के  प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उनसे होनें वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासनों को जहां खड़े होकर किया गया वहीं बैठकर और लेटकर भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन और शव आसनों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया और अन्त में योग संकल्प के साथ शांति पाठ करके योग सत्र का समापन हुआ। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुपम यादव अचल हरिमूर्ति, कुलदीप योगी योग प्रशिक्षक श्री अरविंद यादव, विकास यादव, वरिष्ठ सहायक श्री  दीपक श्रीवास्तव,  मनोज सिंह,  प्रदीप पांडेय जी, नंद लाल यादव एवं निलेश यादव उपस्थित रहे।