Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर दी जान

महिला ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर दी जान

  • सरायख्वाजा के हमजापुर गांव में हुई घटना

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में एक अधेड़ महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कारण पारिवारिक कल बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हमजापुर गांव के दलित बस्ती की निवासी कतवारू गौतम की पत्नी 48वर्षीय सुशीला देवी घर में दोपहर को अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और जब काफी देर तक नहीं निकली तो लोगों को शक हुआ। जब अंदर खिङकी से देखा तो वह साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर लगाकर झूल रही थी। आनंन-फानन में मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आए दिन सुशीला की अपने पति से मारपीट होती रहती थी और विगत दिनों सुशीला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को मारने पीटने की दरखास्त भी दी थी। जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई भी की थी। आसपास के सूत्रों कहना है कि पति सुशीला को प्रताड़ित करता था हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।