Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांसद ने मेडिकल कॉलेज को दिया एम्बुलेंस किया शुभारम्भ

सांसद ने मेडिकल कॉलेज को दिया एम्बुलेंस किया शुभारम्भ

  • सांसद ने छात्रों से किया वार्ता, पठन-पाठन के बारे में ली जानकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर को सांसद ने नया एम्बुलेंस दिया। जिसका सोमवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। चिकित्सा सुविधाओं में अन्य संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। सांसद ने एमबीबीएस छात्रों से वार्ता कर पठन-पाठन में जानकारी ली। लोकसभा सदर के सांसद श्याम सिंह यादव ने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज मे मरीजो की उपचार सेवा के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया। जो आधुनिक संसाधनों से लैस है। जिससे मरीज को आने-जाने में बेहतर सुविधा होगी। सोमवार के अपराह्न एंबुलेंस सेवा का सांसद श्याम सिह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि लोगों के बेहतर उपचार के साथ-साथ एमबीबीएस छात्राओं को पठान-पाठन की व्यवस्था अच्छी हो, जो बच्चे डॉक्टर बनकर यहां से निकले वह देश के कोने-कोने में जाकर लोगों की सेवा करें। क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन करें। इस दौरान सांसद ने बच्चों से भी रूबरू होकर उनके पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली , उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जो भी और स्वास्थ्य सम्बन्धी संसाधन की मूलभूत आवश्यकता होगी वह दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी और निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.शिवकुमार, सीएमएस ए.जाफरी, उप प्राचार्य रुचिरा सेठी, डॉ.भारती यादव, चंद्रभूषण यादव, डॉ.आशीष यादव, डॉ.शशी पांडेय, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ.सीबीएस पटेल एवं वित्त नियंत्रक अतुल चौधरी मौजूद रहे।