Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर

दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग स्थित सिद्दीकपुर चौराहे पर दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गया। जिसमे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौका पाकर दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। तभी शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रहे लोकसभा सदर सांसद श्याम सिंह यादव मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अपने कार द्वारा जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार काशीराम आवास से अभिषेक गौतम 30वर्ष पुत्र अमरजीत गौतम बाइक सब्जी लेने सिद्दीकपुर चौराहे पर गया था। सब्जी लेकर वापस जाते समय शाहगंज से जौनपुर मार्ग की तरफ तेज रफ्तार बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। दूसरा मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं लोकसभा सदर सांसद श्याम सिंह यादव ने घायल को जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।