जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत तैयार की जा रही जौनपुर महायोजना 2031 (प्रारूप) पर पूर्व में जन सामान्य से प्राप्त आपत्ति/सुझाव के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श हुआ। शहर की अधिकतम आबादी को सुविधाएँ प्रदान करने के साथ ही नगर के स्वरूप को और अच्छा बनाने पर बल दिया गया। बैठक में सरकार की भावी योजनाओं को समायोजित करने पर भी निर्णय लिया गया ताकि नगर का विकास एक सुनियोजित तरीके से हो सके। बैठक में डा. आरके उद्यन (सहयुक्त नियोजक, सम्भागीय नियोजन खण्ड वाराणसी), देवेन्द्र सिंह, नियत अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, मिथिलेश कुमार अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
महायोजना को लेकर हुआ विचार विमर्श



