Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमस्जिद में दावते इफ्तार का आयोजन

मस्जिद में दावते इफ्तार का आयोजन

जौनपुर धारा, जलालपुर। कस्बे में स्थित ईदगाह खुदा बक्श में रविवार को मोहम्मद मुश्ताक के द्वारा दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए और मगरिब के अजान के बाद रोजा खोला। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने देश व दुनिया में अमन, शांति  भाईचारा कायम रखने के साथ-साथ देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में हाफिज आजाद, हाफिज फैज, कादरी, आजाद, नौशाद, इश्तियाक, इमरान, सलीम, रियाज आदि लोग शामिल थे।