जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए व्यापारी स्वाभिमान यात्रा ने सोमवार को नगर में प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के साथ नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और नगर युवा की पूरी टीम पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ-साथ प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारियों को माला फूल गाजे-बाजे व्यापार मंडल की पगड़ी साथ में भगवान हनुमान का प्रसाद स्वरूप पीतल का गदा नगर कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को भेंट किया गया। प्रदेश कमेटी के प्रदेश मंत्री कृपा सिंह प्रदेश युवा महामंत्री संत मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे प्रदेश, युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर के साथ-साथ अनेक प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने के बाद स्वाभिमान यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, गल्ला मंडी चौराहा, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल होते हुए जेसीज चौराहा पर होकर एक होटल में जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जगह जगह और चौराहे हर रोड पर व्यापारियों ने कुल 125 गेट लगाकर प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया। कुछ जगहों पर स्टाल लगाकर नाश्ते पानी और शरबत के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा पूरे प्रदेश में जौनपुर जैसा स्वागत कम देखने को मिला। स्वागत करने वालों में रामकुमार साहू, अनिल मद्धेशिया, मुन्ना लाल अग्रहरी, मनोज साहू, राकेश जायसवाल, संतोष अग्रहरी, घनश्याम जायसवाल, हफिज शाह, बंटी अग्रहरि, संदीप वर्मा, विमल सेठ, विनीत सेठ आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
जनपद में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का हुआ स्वागत

Previous article
Next article


