जौनपुर धारा, बरसठी। निगोह इण्टर कॉलेज के संस्थापक व बरसठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे स्व.तेज बहादुर सिंह के 39पुण्यतिथि इण्टर कॉलेज में मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर रहे। उन्होंने कहा कि स्व.तेजबहादुर सिंह बरसठी क्षेत्र के विकास पुरुष थे, आज भी उन्हें याद कर उनकी याद जिंदा हो जाती है। उन्होंने जो इतिहास बनाया है, उसका कोई जवाब नही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्व तेज बहादुर क्षेत्र के लोगों के लिए एक सहारा रहे। उन्होंने क्षेत्र के बहुत से लोगों को जीविकोपार्जन के लिए नौकरी दी। क्षेत्र ही नही बल्कि जिले में लोग उनसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह लेते थे। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व तेजबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी। उसके बाद शिक्षक कक्ष का उद्घाटन किया। विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक दुर्गेश सिंह, महाराष्ट्र हाईकोर्ट के अधिवक्ता तीर्थराज सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन डॉ.अजय सिंह रहे। इस अवसर पर रामचंद्र पांडेय, राकेश शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, डॉ.अरुण उपाध्याय, गिरजेश सिंह, गंगा सिंह,सोधई राम यादव, डॉ.राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रबन्धक देवेन्द्र बहादुर सिंह, बुधिराम सिंह, उप प्रबन्धक नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी कुँवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मनाई गई स्व.तेज बहादुर सिंह की 39वीं पुण्यतिथि

Previous article

