जौनपुर धारा, केराकत। राजस्थानी क्षेत्र के बराई मुसहर बस्ती में मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय बालिका दिवस की मौके पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के नेतृत्व में मुसहर समुदाय की किशोरियों के साथ सामूहिक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से मुसहर समुदाय से निकल कर आगे आने वाली अंशिका बनवासी नहीं किशोरियों को विकसित बनाने एवं उनके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करने हेतु जिम्मेदारी उठाई आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के सदस्य संतोष कुमार पांडे ने गांव की 19 किशोरियों को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू कराने के साथ निरंतर शिक्षा में बनी रहने पर बल दिया गया। अंतिमा ने कहा कि हमारे माता-पिता भले ईट भट्ठा पर काम करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं परंतु हम बालिकाओं को अपने हाथों में अपना रोजगार करेंगे अपने गांव से हम लोगों को बाल विवाह जातियां समानता लड़की लड़कियों में भेदभाव जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना होगा। उपस्थित किशोरियों में मोहनी खुशबू मीना ने कहा कि हम लोग कक्षा 6 के बाद पढ़ाई बंद कर दिए थे परंतु संस्था के माध्यम से शिक्षा मिल रही है। सिलाई का प्रशिक्षण भी मिल रहा है अच्छा लग रहा है। कार्य का समापन किशोरी समूह की चैंपियन प्रीति वनवासी ने किया कार्यक्रम में ज्योति मनीषा मनोरमा पायल मीणा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मुसहर समुदाय के किशोरियों के साथ किया गया सामूहिक बैठक
Previous article
Next article

