जौनपुर धारा, जौनपुर। मनरेगा के पक्के भुगतान को लेकर प्रधानों ने ब्लाक परिसर में गुरुवार प्रदर्शन कर विरोध जताया। जब ग्राम प्रधान भगतान के लिए ब्लाक पर पहुचने लगे तो कार्यालय पर बीडीओ व एककॉउंटेंट की अनुपस्थिति के साथ कार्यालय पर ताला जड़ा देख प्रधान आक्रोशित हो उठे। वे इकट्ठा होकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने लगे। प्रधानों का कहना है कि वर्ष भर कार्य कराने के पश्चात दिसंबर महीने में ईट भट्टा समेत सभी लोगों का भुगतान करना रहता है। अब जबकि हम लोगों का ब्लाक द्वारा भुगतान नहीं किया गया तो हमारी असमर्थता क्षेत्र में भुगतान करने पर है। जिससे विवाद उत्पन्न होने की संभावनाएं बढ़ रही है। अब ऐसे में हमको कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। जबकि ब्लॉक कार्यालय से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। पता तो यह चल रहा है कि सभी मदों का पैसा आया और चला भी गया जिससे विवश होकर हमें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, सूबेदार सोनकर, संजय नागर, दलीप, फरहान अहमद, विराट विनय, रामाश्रेय यादव, राजेश यादव, जीत बहादुर, शिवपूजन, अरविंद मौर्य, धर्मेंद्र सिंह व अरविंद चौहान समेत भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मनरेगा के भुगतान को लेकर प्रधानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Previous article
Next article

