जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सम्मान समारोह का शुभारम्भ डॉ.अंशु सिंह, डॉ.विशाल सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त कायाकल्प सम्मान समारोह में मछलीशहर के उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया क्षेत्राधिकारी अतर सिंह एवं आशाबहू उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि डॉ.अंशु सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य कर्मचारियों में प्रसन्नता की भावना जागृत होती है। उक्त अवसर पर डॉ.अंशु सिंह, राजेश चौरसिया, अतर सिंह ने डॉक्टर, पैरामेडिकल सहित आदि लोगों को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान काफी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ.विशाल यादव अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कायाकल्प अवार्ड सम्मान समारोह में चिकित्सक हुए सम्मानित


