Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ों ने चाकू से हमला कर तीन को किया घायल

मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर तीन को किया घायल

जौनपुर धारा,सरपतहां। बसिरहां गांव में सलेमपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह 10:30बजे बाइक सवार मनबढ़ों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें सीएचसी सुइथाकलां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बसिरहां निवासी कीर्तन तिवारी अपने दो दोस्तों क्रमश: विशाल गौतम व अरसियां निवासी मोनू तिवारी संग बाल कटवाने गया था। कथित तौर पर थोड़ी देर बाद ही वहां अपाचे व पल्सर बाइक पर सवार होकर लगभग आधा दर्जन मनबढ़ पहुंचे और कहासुनी करते हुए चाकू से हमला कर दिए। जिसमें कीर्तन, विशाल व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों के स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गए जहां से बेहतर उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।