Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरमदरसा कुरानियां में हुआ जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

मदरसा कुरानियां में हुआ जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालापुर शहरी क्षेत्र में स्थित मदरसा कुरानिया में गुरुवार को अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य आसिफ महबूब अपना काम निपटा रहें थें कि सुबह लगभग 11 बजे अचानक से कुछ लोग आ गये और गालियां देते हुए उनपर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मदरसा कुरानिया में अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया, मामला यहां तक पहुँच गया कि पहुंची पुलिस मौके पर पहुँच कर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और सुलह समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि वह कुर्सी पर बैठ कर काम निपटा रहें थें तभी हसीन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मीरमसत, बर्खास्त सुदा शिक्षक निशाकांत सिंह, अबरार अहमद, अंसार अहमद व शिशिर कुमार सिंह ने आकर उनके कक्ष में घुसकर कुर्सी से धकेल दिया और जानलेवा हमला करते हुए गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। मदरसा कोरनिया के मैनेजमेंट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पूर्व में कई एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया गया कि जौनपुर समेत उच्च न्यायालय प्रयागराज में भी मामले पर सुनवाई चल रही है। मैनेजमेंट कमेटी का यह विवाद पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्या की भी भूमिका संदिग्ध रहने के कारण वह भी चर्चा में बने हुए हैं।