Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बभनियांव के भेज का पूरा के पास रेल खंड मार्ग पर एक अज्ञात युवक उम्र 32 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जंघई चौकी प्रभारी राम विलास पासवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह 7 बजे के करीब रेल विभाग द्वारा सूचना मिली की उक्त स्थान पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर देखा तो उसके दोनों पैर व हाथ पूरी तरह से कटे हुए थे। पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।