जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम दबंगों ने असलहे से आतंकित कर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार केराकत बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा भतीज शैलेंद्र सिंह खेत की सिंचाई करने के लिए पाइप बिछाया था इसी दौरान गांव के दबंग किस्म के लोग गाय और भैस को पाइप पर चढ़ा कर ले जाने लगें जिससे पाइप फट गया। पाइप फटने का विरोध करने पर दबंगो ने असलहा लेकर धमकाते हुए शैलेंद्र सिंह की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को बचा लिया। पीड़ित ने रात 9 बजे पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई करने की मांग की है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
दबंगों ने असलहा दिखाकर युवक को पीटा

Previous article

