Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरमंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर उसमें रखे लगभग 15 हजार रुपए उठा ले गये। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भदेवरा गांव स्थित उक्त दुर्गा मंदिर का 15 दिन पूर्व जीर्णोद्धार करके भंडारा करवाया गया था। उस समय दान पेटी को खाली किया गया था। तब से दान में मिले सारे पैसे उसी दानपेटी में पड़े हुए थे। पुजारी भास्कर पाठक के अनुसार सुबह जब वह मंदिर की साफ सफाई करने के लिए गए तो दान पेटी का ताला टूटा नजर आया तथा उसमें रखे पैसे गायब थे। चोरी हुए पैसे लगभग पंद्रह हजार रहे होंगे। हालाकि पैसों को गिना नहीं गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक मामले की छानबीन में जुटी रही घटना से ग्रामीणों में आक्रोश भी व्याप्त है।